फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Terror of monkeys, bitten 20 people, Yamunanagar

बंदरों का आतंक, 20 लोगों को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys, bitten 20 people, Yamunanagar
बंदरों के हमले के बारे में जानकारी देते बच्चे और महिला। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। लंबे समय से क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है। कस्बे में अब तक बंदर 20 से ज्यादा बच्चों व लोगों को घायल कर चुके हैं, वहीं नगर पालिका के अधिकारी लापरवाह बने हैं। लोगों का नगर पालिका की सुस्त कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए बंदर पकड़ने की मांग उठाई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार को बंदरों ने तीन बच्चों समेत छह लोगों को काट कर जख्मी कर दिया. जिन्हें अस्पताल में जाकर टीके लगवाने पड़े। वहीं एक बच्चे को ज्यादा जख्म होने पर उसकी मरहम पट्टी की गई है। वार्ड नंबर पांच में बंदरों ने गली से गुजर रहे एक बच्चे कृष्णा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बच्चे को बंदर के चंगुल से छुड़वाया। वहीं स्थानीय निवासी पवन कुमार, रीना, अमित, मनदीप, अजय आदि पर भी बंदरों ने हमला किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बंदरों के हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बाबत कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत भी की गई। अभी तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। अब तो हालत ये हो गए है कि ये बंदर घरों में घुसकर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इस बारे में नगर पालिका सचिव राकेश वालिया ने बताया कि बंदरों के हमला करने के मामले उनके संज्ञान में हैं। पहले कई बार बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदार को बुलाया गया, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। जल्द ही बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed