फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teni Page's Susadot in the bag cools in Node Naur, two youths saved

बैग में तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ नहर में कूदी छात्रा, दो युवकों ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Teni Page's Susadot in the bag cools in Node Naur, two youths saved
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में बाड़ी माजरा पुल के नजदीक 12वीं कक्षा की छात्रा ने छलांग लगा दी। युवती को नहर में छलांग लगाते देख पुल के पास खड़े लोगों ने देख शोर मचा दिया। तभी दो युवकों ने नहर में कूद युवती को नहर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बैग से तीन पेज का अंग्रेजी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। अनफिट होने के कारण पुलिस युवती के बयान नहीं ले पाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैग से मिली किताबों व पुलिस की छानबीन में सामने आया कि युवती 12वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को छात्रा घर से निकली। आसपास के लोगों के अनुसार देर शाम वह पश्चिमी यमुना नहर पर बाड़ी माजरा पुल पर पहुंची। उसने अपना बैग पश्चिमी यमुना नहर किनारे रखा और पुल से नहर में छलांग लगा दी। युवती को नहर में छलांग लगाते देख लोगों ने शोर मचा दिया। तभी वहां पर आशीष व सागर नाम के दो युवक युवती को बचाने नहर में कूद गए। उन्होंने युवती को बाहर निकाला। युवती बेहोशी की हालत में थी। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी। डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। डायल 112 गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मी ने युवती को अपनी जैकेट पहनाई। इसके बाद उसे डायल 112 की गाड़ी में डालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवती के बैग की जांच की तो उसमें अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप हैं। युवती को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने युवती के बयान लेने चाहे, लेकिन युवती ब्यान देने की हालत में नहीं थी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बलराज सिंह का कहना है कि युवती को नहर से निकालकर बचा लिया गया है। फिलहाल युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है। तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। युवती के बयानों के आधार पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed