फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager misdeed, father beaten, Yamunanagar

किशोरी से दुष्कर्म, पिता को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager misdeed, father beaten, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को पहले प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी युवक ने अपने पिता व चाचा के साथ मिलकर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रतापनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि साल 2019 में गांव के ही गौरव ने उसकी 17 साल लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने अक्तूबर 2019 से अक्तूबर 2020 तक उसकी लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से यह बात उसने किसी को नहीं बताई। जब युवक बेटी को परेशान करने लगा तो उन्हें इस मामले का पता चला। उसने आरोपी के घर पर जाकर उसका विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान गौरव ने अपने पिता मांगाराम व चाचा अनिल कुमार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर दुष्कर्म का आरोप
यमुनानगर। शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी नितिन कुमार के साथ जान पहचान थी। आरोपी अक्सर उससे फोन पर बात करता था। आरोपी ने बीती 16 अप्रैल को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे अपने साथ एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नितिन कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed