फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   technology

अब व्हाट्सअप बताएगा रेलवे पुलिस कितनी मुस्तैद

Tue, 16 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सभी स्टेशनों और ट्रेनों में चेकिंग के कार्य से रेलवे पुलिस के कर्मी चाहकर भी फरलो नहीं मार सकेंगे, क्योंकि हर स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे जीआरपी कर्मियों के घंटे-दर-घंटे की फोटो सहित रिपोर्ट व्हाट्सअप से हेडक्वार्टर पहुंचेगी। इस संदर्भ में सभी स्टेशनाें पर बने जीआरपी थानों व चौकियों में आदेश जारी हो चुके हैं। यानी अब व्हाट्सअप से ही आला अधिकारियों को हर स्टेशन पर रेलवे पुलिस की मुस्तैदी का पता लग जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि जीआरपी हेडक्वार्टर नाम से बने व्हाट्सअप अकाउंट से हर स्टेशन के जीआरपी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज सहित अन्य कर्मियों को भी जोड़ा गया है। इससे जीआरपी एसपी (अंबाला) मनीषा चौधरी सहित आईजी व सभी डीएसपी भी जुड़े हुए हैं। इस अकाउंट में जीआरपी कर्मियाें को ड्यूटी के दौरान अपनी मौजूदगी दर्शाने हेतु स्वयं की स्टेशन व ट्रेनों में चेकिंग करते हुए फोटो अपलोड करनी होगी। हर घंटे इस तरह की फोटो के साथ जांच में कहां-क्या मिला, इसकी एक संक्षिप्त रिपोर्ट भी अकाउंट पर डालनी होगी।
विज्ञापन


सूत्राें की मानें तो इसे नजरअंदाज करने वाले जीआरपी कर्मियों को जवाबदेही के लिए तैयार रहना होगा और उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

अपराधों पर अंकुश लगाने की कवायद : रेलवे की ओर से रेलवे से संबंधित अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की कवायद से ही विभिन्न प्रयास हो रहे हैं। इसी के तहत रेलवे पुलिस के सहयोग के लिए रेल वार्डन संस्था के पुनर्गठन के साथ जीआरपी को व्हाट्सअप से जोड़ दिया गया है। सूत्रों की मानें तो रेलवे पुलिस की ओर से ये प्रयास ट्रेनों में महिला आरक्षित बोगियों में पुरुषों के चढ़ने, महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ व यात्रियों से जहरखुरानी, जेब कटने व लूटपाट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सरकारी विभागों में भी लागू हो यह प्रणाली : कई सरकारी विभागों में कर्मचारियाें के ड्यूटी से फरलो मारने की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए बायोमिट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगाई जा रही है। अधिकतर में सिर्फ सुबह आने व शाम को जाने के समय अंगूठे से हाजिरी लगती है लेकिन रेलवे की ओर से प्रदेश के हर स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों से व्हाट्सअप पर हर घंटे की फोटो युक्त रिपोर्ट ली जा रही है।

समाजसेवी राजेश बख्शी, गुलशन, जसमेर सिंह, डॉ. देवेंद्र वर्मा ने कहा कि यह प्रणाली बायोमिट्रिक से कारगर है, क्योंकि इसके जरिए रेलवे पुलिस की हर घंटे की मुस्तैदी का पता चल सकेगा।


हर घंटे फोटो सहित भेज रहे रिपोर्ट
जगाधरी रेलवे स्टेशन के थाना जीआरपी प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि जीआरपी हेडक्वार्टर के नाम से बने व्हाट्सअप अकाउंट पर हर घंटे की फोटो सहित चेकिंग रिपोर्ट भेज रहे हैं। इसके साथ ही रात दस से चार बजे तक अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के जरिए स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन वे स्वयं अभियान के दौरान मौजूद रहकर चेकिंग कर रहे हैं। प्लेटफार्म व गाड़ियों में यात्रियों के सामान की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed