{"_id":"68472dbc68757756a705d22a","slug":"teaching-work-will-be-effective-through-training-beo-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139114-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से शिक्षण कार्य होगा प्रभावशाली : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से शिक्षण कार्य होगा प्रभावशाली : बीईओ
Tue, 10 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। ब्लॉक के राजकीय मॉडल सांस्कृतिक विद्यालय में प्राइमरी अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय (एफएलएन) फाउंडेशन ऑफ लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी विषय के संदर्भ में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) केएस संधावा ने कहा कि प्रशिक्षण से अध्यापकों का शिक्षण कार्य और प्रभावशाली होगा।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभाग द्वारा हर वर्ष चलाया जाता है। प्रशिक्षण में अध्यापकों को करिकुलम में होने वाले नवीनतम बदलाव एवं नवाचार के बारे अवगत कराया जाता है, जिससे अध्यापकों का शिक्षण कार्य और अधिक प्रभावशाली बन सके। इस बार प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य विषय वस्तु टीचर गाइड मैन्युअल एवं वर्क बुक रहेगी।
संधावा ने आश्वस्त किया कि किसी भी अध्यापक के विभाग से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सभी अध्यापक साथी पूर्ण समर्पण से कार्य करें और छात्र संख्या बढ़ने पर पूरा जोर दें। प्रशिक्षण में राजीव, विनय, सोनिका एवं अंकिता कांबोज मास्टर ट्रेनर की भूमिका में रहेंगे। प्रशिक्षण में 80 अध्यापक व अध्यापिकाएं भाग ले रही हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल सर्वोदय गोयल, प्रिंसिपल राकेश मक्कड़ एवं प्रिंसिपल मीनाक्षी भी मौजूद रहीं।