{"_id":"678ea173f7285e44480b0b7d","slug":"teachers-protest-on-acp-matters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131851-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षकों का एसीपी के मामलों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षकों का एसीपी के मामलों पर प्रदर्शन
Tue, 21 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एसीपी (सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नत) के मामलों को लेकर सोमवार को शिक्षकों ने रोष जताया। इस दौरान राजकीय अध्यापक संघ ने डीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने किया। उन्होंने कहा कि एसीपी के मामले डीडीओ से डीईईओ कार्यालय में भिजवाते हैं तो वहां ऑब्जेक्शन लगाकर केस वापस विद्यालयों में भेज दिया जाता है। शिक्षक ऑब्जेक्शन दूर करवाकर दोबारा एसीपी के केस को डीईईओ कार्यालय में भिजवाते हैं।
परंतु फिर ऑब्जेक्शन लगा दिया जाता है और मामला फिर वापस विद्यालय में पहुंच जाता है। इससे शिक्षकों के एसीपी के मामलों में देरी हो रही है। शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि पिछले दिनों अध्यापक संघ की जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी से एसीपी के मामलों को लेकर बात हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि इसके लिए एक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें सभी डीडीओ को बुलाकर एसीपी के ऑनलाइन मामलों के बारे बताया जाएगा। प्रधान कलेर ने कहा कि कई शिक्षकों के मामलों पर तो 20-20 बार ऑब्जेक्शन लगाए गए हैं। इस दौरान खेमलाल सैनी, विनोद जिंदल, प्रवेश कुमार, सुखदेव सैनी, मनोज कुमार, सुदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।