फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tandon sisters achieved great heights in lawn tennis at a young age

Yamuna Nagar News: लॉन टेनिस में टंडन बहनों में कम उम्र में पाया बड़ा मुकाम

Tue, 13 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tandon sisters achieved great heights in lawn tennis at a young age
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी के श्रीनगर कॉलोनी की टंडन बहनों की जोड़ी लॉन टेनिस में प्रतिभा के दम पर कम समय में उभरती सितारा बन गई हैं। दोनों ने कम उम्र व समय में बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं। लॉन टेनिस के खिलाड़ी रहे अपने दादा, पिता, ताऊ व बुआ को बचपन में खेलते देख दोनों बहने चार साल पहले खुद भी रैकेट थाम लॉन टेनिस कोर्ट में उतरी। उस दिन से अब तक चार साल में दोनों बहनों ने एकल व डबल्स मुकाबलों में राष्ट्र व राज्य स्तर के कई पदक जीत लिए हैं।
टंडन बहनों में आन्या 12 व आराध्या 11 साल की है। दोनों सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्राएं हैं। दोनों का दादा, पिता, ताऊ व बुआ को खेलते देख लॉन टेनिस में क्रेज बढ़ा। आन्या व आराध्या परिवार की लगातार तीसरी पीढ़ी है, जो लॉन टेनिस खेल रही है। परिवार में आन्या व आराध्या के दादा सुभाष चंद्र टंडन (नेहरू), ताऊ ललित, पिता आशुतोष व बुआ वंदना भी लॉन टेनिस में नाम चमका चुके हैं।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र (नेहरू) व उनके छोटे बेटे आशुतोष टंडन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेल चुके हैं। साथ ही आशुतोष एमएलएन कॉलेज यमुनानगर की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी व इंटर कॉलेज टूर्नामेंट जीत चुके हैं। सुभाष चंद्र के बड़े बेटे ललित टंडन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस में पहचान बना चुके हैं। ललित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलने के साथ इंटर कॉलेज में दो बार चैंपियन रहे और दो बार रनरअप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ललित इंदौर में अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट में 35 प्लस आयु वर्ग के डब्ल्स में रनरअप रहे और 35 प्लस आयु वर्ग की वर्ल्ड रैंकिंग में डब्ल्स में 340वें रैंक व सिंगल्स में 735वें रैंक पर रहे। ललित अभी यमुनानगर में खेल विभाग से लॉन टेनिस कोच हैं। साथ ही जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं। सुभाषचंद्र की बेटी वंदना भी नॉर्थ जोन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी व राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुकी हैं।
परिवार की लगातार तीसरी पीढ़ी में आशुतोष की बेटियां 12 वर्षीय आन्या व 11 वर्षीय आराध्या लॉन टेनिस कोर्ट में चार साल पहले रैकेट लिए उतरी थीं। दोनों ने ताऊ ललित टंडन से कोचिंग ली और दादा सुभाषचंद्र व पिता आशुतोष व बुआ वंदना से भी खेल की बारीकियां जानी। इससे दोनों बहने भी प्रतिभा के दम पर लॉन टेनिस में सितारा बनकर उभरी हैं।

दोनों बहनों की उपलब्धियां

अगस्त-2022 में राष्ट्र स्तर पर अंडर-12 आयु वर्ग के डबल्स में एक साथ खेल स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले जून-2022 में भी करनाल में हुए राज्य स्तर के टूर्नामेंट में आन्या व आराध्या ने अपने-अपने एकल मुकाबलों में तीसरा स्थान पाया। तीन जुलाई 2023 में करनाल के एआईटीए में दोनों डबल्स में विजेता रहीं। 17-20 अक्टूबर 2023 में सोनीपत में हुए सीबीएसई नॉर्थ जोन के टूर्नामेंट में दोनों रजत जीत 24-28 नवंबर 2023 में दिल्ली में सीबीएसई नेशनल खेलीं। इसके अलावा भी कई मुकाबलों में विजेता रहीं। आन्या व आराध्या ने बताया कि दादा, ताऊ, पिता व बुआ का देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने व पदक जीतने का ख्वाब था, जिसे वह पूरा करेंगी। इसके लिए रोज तीन घंटे का खेल अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed