फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Super Express will be canceled today due to block in Badli

बादली में ब्लॉक के चलते सुपर एक्सप्रेस आज रहेगी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Super Express will be canceled today due to block in Badli
यमुनानगर। यदि आज आप ट्रेन से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए खास है। दिल्ली जाने वाली कई गाड़ियां रेलवे ने तीन जून के लिए रद्द कर कई के रूट में बदलाव किया है। ऐसा न हो कि आप स्टेशन पहुंचे और आपको ट्रेन न मिले या दिल्ली से वापस आने में परेशानी का सामना करना पड़े। बता दें कि रेलवे ने दिल्ली के पास बादली होलंबी कलां स्टेशन पर बिजली कार्य के लिए ब्लॉक लिया है। जिसके चलते इस रूट की गाड़ियां तीन जून के लिए पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। रेलवे का यह ब्लॉक शुक्रवार शाम तक रहेगा। शनिवार से सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय और रूट से संचालित की जाएंगी। ब्लॉक के कारण यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली जालंधर-नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द की गई है। यह ट्रेन सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचती है। दैनिक यात्रियों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन है। इस ट्रेन से प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार लोग सफर करते हैं। इसकी टाइमिंग दैनिक यात्रियों सहित व्यापारियों, उद्यमियों के लिए भी अनुकूल है, ऐसे में ट्रेन रद्द होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसी तरह अंबाला से वाया पानीपत जाने वाली दिल्ली की ट्रेनों का रूट बदला है। यह गाड़ियां वाया सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएंगी। वहीं दिल्ली से फज्जिलका जाने वाली ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन अंबाला से दिल्ली के बीच रद्द की गई है। इस ट्रेन से जिले से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली तक सफर करते हैं। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी (सैलजा) एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय व रूट से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बादली होलंबी कलां के बीच बिजली कार्य के लिए यातायात ब्लॉक लिया गया है। यह कार्य यात्रियों को बेहतर रेल सेवा देने के लिए किए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम से गाड़ियों का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed