{"_id":"68c31defe2105ee7210be088","slug":"suicide-is-a-matter-of-concern-for-the-society-dr-bulbul-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143650-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या समाज के लिए चिंता का विषय : डॉ. बुलबुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या समाज के लिए चिंता का विषय : डॉ. बुलबुल
Fri, 12 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
एमएलएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। प्रवक्ता
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विश्व आत्महत्या निवारण दिवस के अवसर पर वीरवार का एमएलएन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डॉ. बुलबुल कटारिया ने कहा कि आत्महत्या केवल एक व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि युवाओं में मानसिक तनाव और दबाव को समझना और समय रहते सहयोग देना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि परिवार, शिक्षक और समाज मिलकर इस दिशा में कार्य करें, तो आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। मॉनिटरिंग एवं इवेल्यूएशन ऑफिसर सुधांशु सपरा ने कहा कि आत्महत्या निवारण के लिए सबसे आवश्यक है कि लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करें।
इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और उन्हें मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य विभाग से लुभांशी ने कहा कि जीवन में समस्याएं चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, उनसे निपटने का रास्ता हमेशा संवाद, धैर्य और सहयोग के माध्यम से ही निकलता है। एमएलएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज में पढ़ रहे युवा देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन
उनके सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक मजबूती भी आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इसमें छात्रों को आत्महत्या की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में संवाद और सहयोग ही समाधान है। यदि समय रहते परामर्श और सहयोग उपलब्ध हो, तो अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स विभाग से हरप्रीत, आयुष विभाग से प्रीति व अयोध्या, एनजीओ जिंदा ह्यूमेनिटी ट्रस्ट से कुलदीप, कॉलेज की शिक्षिका सुनीता सिकरी, महेश, स्वास्थ्य विभाग से रिंकू सिंह आदि उपस्थित रहे।