{"_id":"6678a6b0028e33c90d0bbda4","slug":"students-will-show-courage-in-the-valleys-of-manali-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-120924-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मनाली की वादियों में साहस दिखाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मनाली की वादियों में साहस दिखाएंगे विद्यार्थी
Mon, 24 Jun 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर हिमाचल प्रदेश के मनाली में लगाया जा रहा है। विद्यार्थी रविवार को मनाली के लिए रवाना हुए। इस ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान एक तरफ विद्यार्थी विभिन्न साहसिक एवं रोमांचकारी गतिविधियों में भाग लेंगे।
शिविर में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। रवाना हुए दल में 50 लड़के व 50 लड़कियां शामिल हैं। दल को उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी डॉ. धर्मवीर खटकड़ ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी देकर बस रवाना की। जिला संगठन आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि दल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुदियाना, बापा, अंटावा, हैबतपुर, जगाधरी वर्कशॉप, जगाधरी, बिलासपुर के स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
डॉ. धर्मवीर ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। इसके लिए सभी स्कूलों से आवेदन मांगे गए थे। विद्यार्थियों को चयन उनके शैक्षणिक योग्यता, खेल कूद गतिविधियों में प्रदर्शन, जिला व राज्यस्तर पर पदक व पुरस्कार विजेता सहित अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। विद्यार्थियों के साथ तीन महिला व तीन पुरुष अध्यापक भी साथ गए हैं।
विज्ञापन
अध्यापकों का चयन भी उनके कार्य, वार्षिक परिणाम, स्कूल में उनकी उपस्थिति व कार्यों, जिला व राज्यस्तर पर पुस्कार व सम्मान मिलने के आधार पर किया गया है। सात दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थी पहाड़ पर चढ़ना, राफ्टिंग, रस्सी से नदी पार करना, पहाड़ों पर कैंपिंग, कम संसाधनों के निर्वाह करना सहित अन्य साहसिक व रोमांचकारी गतिविधियां करेंगे। इस दल में गुरप्रीत, सीबिया, सर्वजीत कौर, राजेश कुमार, सुरेश कुमार व संजीव कुमार अध्यापक शामिल हैं।