{"_id":"67e06fcd29c0c648360faece","slug":"students-will-have-to-return-their-tablets-within-five-days-of-the-end-of-the-board-exams-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134966-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के पांच दिन में विद्यार्थियों को लौटाने होंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के पांच दिन में विद्यार्थियों को लौटाने होंगे टैबलेट
Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। राजकीय उच्च स्कूलों में कक्षा 10 वीं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को परीक्षाएं खत्म होने के पांच दिन में स्कूलों से मिले चार्जर व सिम सहित टैबलेट वापस जमा कराने होंगे। इसके लिए विभाग से आदेश हो चुके हैं। इसके मुताबिक टैबलेट स्कूल में जमा न करने पर सीएलसी, डीएमसी व चरित्र प्रमाण पत्र लेने में परेशानी आ सकती है।
बता दें कि सरकार की ई-अधिगम योजना के तहत जिले के 32 हजार विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से चार्जर व सिम सहित टैबलेट दिए गए थे, जिससे वह ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई कर सकें। इनमें 10 वीं व 12 वीं के करीब 13 हजार विद्यार्थी हैं, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। अब परीक्षाएं खत्म होने वाली है, इसलिए राजकीय उच्च स्कूलों में कक्षा 10 वीं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लिए जाने हैं। इसके लिए परीक्षाएं खत्म से पांच दिन का समय दिया गया है। आदेशानुसार स्कूल मुखिया व कक्षा प्रभारी विद्यार्थियों को टैबलेट स्कूलों में वापस करने बारे फोन पर सूचित करेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति भी निगरानी करेगी कि सभी विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा कराए या नहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -
इसलिए समय से टैबलेट वापस लेने जरूरी-
परीक्षाएं खत्म होते ही समय रहते चार्जर, सिम सहित टैबलेट लेने इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि विद्यार्थियों द्वारा इन्हें गुम किए जाने की आशंका रहती है। साथ ही यह सामान चोरी हो सकता है, इसलिए विभाग की ओर से जल्द से जल्द टैबलेट व उसका अन्य सामन वापस स्कूलों में जमा कराए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
स्कूल मुखिया व स्टाफ को बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने बारे सूचित कर दिया गया है, जो विद्यार्थियों को इस बारे जागरूक कर टैबलेट व अन्य सामान वापस लेंगे।
- कर्मवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।