{"_id":"6956c35e73cfc9d5770032fa","slug":"students-will-give-presentations-and-tableaux-will-be-a-major-attraction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149159-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थी देंगे प्रस्तुतियां, झांकियां रहेंगी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थी देंगे प्रस्तुतियां, झांकियां रहेंगी आकर्षण
Fri, 02 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य से मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के मद्देनजर व्यासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने एसडीएम ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए निर्देश देते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में कराने जाने का प्रस्ताव है। गणतंत्र दिवस देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस अधिकारी व विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान पुलिस विभाग व विभिन्न स्कूलों के बच्चों की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी, डंबल प्रदर्शन तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कॉलेजों व स्कूलों के सीनियर विद्यार्थी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को सभी प्रस्तुतियों की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके अलावा समारोह स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।