{"_id":"627438b685905b786f6d5a60","slug":"students-were-happy-to-get-the-tablet-everyone-s-face-lit-up-yamuna-nagar-news-knl1072106155","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट पाकर खुश हुए विद्यार्थी, खिल उठे सभी के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैबलेट पाकर खुश हुए विद्यार्थी, खिल उठे सभी के चेहरे
विज्ञापन
यमुनानगर।घोषणा के तीन साल बाद वह दिन आ ही गया, जब विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए टैबलेट मिल ही गई। वीरवार को मुख्यमंत्री ने रोहतक से ई-अधिगम योजना का शुभारंभ किया। सभी जिलों से विद्यार्थी व अधिकारी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान जिलास्तरीय कार्यक्रम जगाधरी के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। जिसमें अंबाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रोहतक कार्यक्रम समापन के बाद की गई। इस दौरान स्कूल की तीन छात्राओं का सीएम से संवाद होना था, लेकिन समय के अभाव के कारण ऐसा नहीं हो पाया। जबकि एक छात्रा के पिता ने सीएम से बात की।
इस दौरान सांसद कटारिया ने कहा कि यह ऐतिहासिक एक दिन है। इन टैबलेट से विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान 515 छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की योजना की शुरुआत कर दी गई है। जिले में विद्यार्थियों व अध्यापकों को कुल 2020 टैबलेट वितरित किए गए। यह टैबलेट सिम लगाकर एक्टिवेट कर दिए गए हैं। जिसमें विद्यार्थियों को दो जीबी का 4जी डाटा मिलेगा। इन टैबलेट की तीन वर्ष तक मेंटेनेंस भी सरकार करवाएगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे टैबलेट का नियमित रूप से प्रयोग करें। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह क्रांतिकारी दिन है। शीघ्र ही कक्षा आठ व नौ के विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मेयर मदन चौहान, वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा, डीसी पार्थ गुप्ता, नगराधीश अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू, भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण सिंगला, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, डीएसपी प्रमोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदीया गागट, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी सुमन बहमनी, एपीसी जय कुमार व डॉ. धर्मबीर सिंह, स्कूल प्रिंसीपल पिरथी सिंह सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
बाक्स
जिले में 17405 विद्यार्थियों को मिलेंगे टैब
योजना के तहत जिले में कुल 18235 टैबलेट वितरित किए जाने हैं। जिसमें से 17405 टैबलेट विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। जबकि कुल 830 अध्यापकों को भी यह टैबलेट दिए जाएंगे। इसमें जिओ की सिम होगी, जिसमें दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसकी शुरुआत जिले के छह खंडों में 2020 टैबलेट वितरित करके की गई है।