फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students took the pledge of national unity

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Fri, 14 Aug 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Students took the pledge of national unity
तिरंगा रैली में निकालते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में एनएसएस और एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर के मार्गदर्शन में हुए।

प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने कहा कि राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का स्मरण करते ही प्रत्येक भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि केसरिया शौर्य व उत्साह, श्वेत शांति व हरा समृद्धि और विकास का प्रतीक है। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने बताया कि संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अशोक चक्र में 24 तीलियां हैं, जो निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देती हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलबीर कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों और स्टाफ ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और देशभक्ति पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे पर सुंदर पोस्टर बनाए, जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए और जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed