फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students took a pledge to stay away from drugs

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Fri, 19 Jun 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students took a pledge to stay away from drugs
कार्यक्रम के दौरान नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर नशा विरोध जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ ली।
इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मोहम्मद जावेद ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका सर्वांगीण विकास राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों से युक्त विद्यार्थी ही देश को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विद्यालय में जागरूकता गतिविधियों से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के खिलाफ जनजागरण करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed