फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showcased their talent in Inter School Talent Show

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल टैलेंट शो में दिखाई प्रतिभा

Fri, 27 Oct 2023 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Oct 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in Inter School Talent Show
प्रतियोगिता खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
जगाधरी। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में वीरवार को टैलेंट फिएस्टा खोज एक हुनर नाम से इंटर स्कूल प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में गायन, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, गुलदस्ता सजाना, चेहरे पे चेहरा, पोस्टर बनाना, कोलॉज मेकिंग, निबंध लेखन, एकल नृत्य, एकल गीत, रंगोली व मेहंदी लगाना विधाएं करवाई गईं। इस प्रतियोगिता में जिले के 30 से ज्यादा स्कूलों के करीब 600 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर संस्था की निदेशक डॉ. शैली गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेहंदी, रंगोली का विशेष महत्व रहा है। हमारे सभी त्योहारों में मेहंदी महिलाओं के शगुन का प्रतीक है। इस दौरान कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता जी-20 डिजिटल इंडिया, चंद्रयान-3 पर आधारित रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्रो. मीनाक्षी सैनी, हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी की प्रो. सोनिया शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता ममता मोदी रहीं। इस दौरान संस्थान प्रधान अरुण कुमार मित्तल, उप प्रधान प्रवीण कुमार, सचिव मनोज गुप्ता, प्रबंधक आनंद स्वरूप गुप्ता, उप प्रबंधक राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडी सभा प्रधान प्रवीण शर्मा, सचिव अभिषेक मित्तल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सतीश गर्ग, एसडी मॉडल स्कूल प्राचार्या गीतांजलि शर्मा, एसडी पब्लिक स्कूल प्राचार्या उषा शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस प्रकार रहा परिणाम

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में माणिक, कृष, काशवी ने पहला स्थान पाया। जबकि नंदनी, श्रीरीन, तनुष ने दूसरा और निकिता, अन्नू व आकाश ने तीसरा स्थान पाया। विज्ञापन बनाओ प्रतियोगिता में माधव एंड ग्रुप ने पहला स्थान, ओजस एंड ग्रुप ने दूसरा और समित एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिमिक्री प्रतियोगिता में जिया ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और इंदू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, रिया द्वितीय, प्राची तृतीय रही। फूड विद आउट फाॅयर प्रतियोगिता में कुनिका शर्मा, वंशिका प्रथम विजेता रहीं। जबकि तन्नू व जिया दूसरे और श्रुति व श्रेया तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में निष्ठा बंसल व आर्यन ने पहला स्थान प्राप्त किया। निशु व मुस्कान ने दूसरा, भानवी व कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेहरे पे चेहरा प्रतियोगिता में जानसी ने पहला, मोनिका ने दूसरा व रितिका ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आकाश, रितेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। विकास व हिमानी ने दूसरा और पलक व स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाॅज मेकिंग प्रतियोगिता में ईशान, आनंद पहले, दृष्टि, हेमंत दूसरे और रणजीत कौर व अनामिका तीसरे स्थान पर रहे। गुलदस्ता सज्जा प्रतियोगिता में सुहानी, विजेंद्र प्रथम रहे। जबकि दूसरे शिवानी रजनी ने दूसरा और सांची ने तीसरा स्थान पाया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजलि कांबोज ने पहला, रिया सिंह ने दूसरा व गार्गी ने तीसरा स्थान पाया।

प्रतियोगिता खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

प्रतियोगिता खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

प्रतियोगिता खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

प्रतियोगिता खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed