{"_id":"6ab17aaa905049ddca0becd4","slug":"students-showcased-their-talent-at-the-knowledge-and-science-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163304-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ज्ञान-विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ज्ञान-विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 22 Sep 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में ज्ञान-विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। विद्या भारती संस्थान हरियाणा के साढौरा संकुल की ओर से सोमवार को पुरानी अग्रवाल धर्मशाला में संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला लगाया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, आचार्य पत्र-वाचन और मूर्तिकला सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेले में संकुल के छह विद्यालयों के 213 विद्यार्थियों और 53 आचार्यों ने उत्साह से भाग लिया। वैदिक गणित प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में गीता विद्या मंदिर फर्कपुर, बाल वर्ग में हरियाणा विद्या मंदिर साढौरा के प्रियांश, तनिष्क व कबीर तथा किशोर वर्ग में वीरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर प्रतापनगर की टीम प्रथम रही।
विज्ञान प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में हरिचंद गीता विद्या मंदिर साढौरा की कनिष्का, पीहू वर्मा और विवान मित्तल प्रथम रहे। बाल वर्ग में हरियाणा विद्या मंदिर साढौरा के दिव्यंका, मानवी और शिवम सिंगला तथा किशोर वर्ग में वैभवी, ध्रुव और हिमांशी प्रथम रहे। संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में हरिचंद विद्या मंदिर साढौरा की हिमांशी, रियांश पवार व शिवन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बाल वर्ग में हरियाणा विद्या मंदिर साढौरा की गार्गी, पलक व माही तथा किशोर वर्ग में तनिश, प्रवीण व सचिन प्रथम रहे। आचार्य पत्र-वाचन में गीता विद्या मंदिर बूड़िया प्रथम रहा। प्रायोगिक प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में सुमेर चंद जैन गीता विद्या मंदिर बूड़िया और बाल वर्ग में चौधरी सत्यदेव गीता विद्या मंदिर ललहाड़ी प्रथम रहे।
प्रदर्शनी में शिशु वर्ग में हरिचंद गीता विद्या मंदिर साढौरा के दिशांत व हेमंत, बाल वर्ग में हरियाणा विद्या मंदिर साढौरा के लक्ष्य, कुणाल, शगुनप्रीत, रणवीर व बलराम और किशोर वर्ग में इशिता व श्रेया प्रथम रहे। मूर्तिकला के बाल वर्ग में चौधरी सत्यदेव गीता विद्या मंदिर ललहाड़ी तथा किशोर वर्ग में वीरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर प्रतापनगर प्रथम रहे।
कार्यक्रम ग्रामीण शिक्षा विकास समिति हरियाणा के संरक्षक चौधरी जगन्नाथ शर्मा के नेतृत्व में करवाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषिपाल मुख्यातिथि रहे। अग्रवाल सभा साढौरा प्रधान अंकित अग्रवाल और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी अतिथि रहे। प्रबंध समिति अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के प्रेरित किया।