फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showcase their talent

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students showcase their talent
मुकंदलाल कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में वीरवार को सेठ विजय कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव में मुकंद लाल नेशनल कॉलेज रादौर, मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्वराज शिशु निकेतन स्कूल, स्वराज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित महासचिव पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा वशिष्ठ के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

चेयरमैन अशोक कुमार ने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य रादौर क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। संस्थान दशकों से बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का प्रबंध करता आ रहा है। प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच संचालन डॉली कांबोज ने किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अजय शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, ईश्वर गर्ग, प्रमोद बंसल, शशि बाटला, डॉ. एसके गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed