{"_id":"69efae3573f192e5510647c4","slug":"students-showcase-talent-at-salad-exhibition-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155113-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सलाद प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सलाद प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी के दौरान विजय चिह्न बनाकर खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का संगम देखने को मिला। हॉबी एंड फाइन आर्ट्स क्लब की ओर से सलाद प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं, जनगणना के तहत स्व-गणना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ते हुए फलों के पोषण महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व और डॉ. रेनू बाला की देखरेख में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने फल सजावट और सलाद प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में रचनात्मकता, टीमवर्क और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में प्रो. मंजु दहिया, डॉ. ऋतु शर्मा, डॉ. मुकुल शर्मा ने व्यवस्था संभाली। इसी क्रम में जनगणना के अंतर्गत स्व-गणना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसका संचालन इलेक्टोरल एवं वोटर आईडी समिति की संयोजिका प्रो. सुखविंद्र कौर ने किया। मुख्य वक्ता निधि भाटिया ने जनगणना की प्रक्रिया और डिजिटल माध्यम और स्व-पंजीकरण की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रो. रजनी गोयल और नेहा सैनी की देखरेख में हुआ।