फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students raised development issues at the youth gram sabha

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने युवा ग्रामसभा में उठाए विकास के मुद्दे

Sat, 24 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students raised development issues at the youth gram sabha
स्कूल में युवा ग्राम सभा के दौरान मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षक। आयोजक
व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ तुंबी में शुक्रवार को युवा ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गांव के विकास से जुड़ी समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

युवा ग्रामसभा में कक्षा 11वीं के छात्र लक्की ने सरपंच और 12वीं की छात्रा दीक्षा ने ग्राम सचिव की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के रूप में गांव के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कच्ची गलियों को पक्का करवाने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग रखी।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं की मानली ने प्रधानाचार्य, मानसी ने कृषि विभाग के एडीओ, वंदिता ने विद्युत विभाग के एसडीओ, रिया ने स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर, प्रिया ने पशुपालन विभाग की डॉक्टर और मानवी ने सुपरवाइजर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता नरिंद्र जीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में डायट यमुनानगर से राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता अमरजीत सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed