{"_id":"6952d0b2388f86a2c0079407","slug":"students-of-guru-nanak-college-won-the-gold-medal-in-hockey-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149006-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गुरु नानक कॉलेज की छात्राओं ने हॉकी में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गुरु नानक कॉलेज की छात्राओं ने हॉकी में जीता स्वर्ण पदक
Tue, 30 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक खालसा कॉलेज की महिला हॉकी टीम व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की महिला हॉकी टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर-कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल भावना और दमदार खेल का परिचय दिया।
चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में टीम ने आर्य कॉलेज पानीपत को 4-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में गवर्नमेंट कॉलेज पंचकूला को 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने जीएनजी कॉलेज यमुनानगर को 4-1 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला हॉकी टीम की यह जीत पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ने कॉलेज के मूल्यों को साकार किया है।
विज्ञापन
फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विज ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल, आत्मविश्वास और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। वहीं, गवर्निंग बॉडी एवं मैनेजिंग कमेटी के प्रधान सरदार रणदीप सिंह जौहर ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। प्रो. शिव और प्रो. युवराज ने चैंपियनशिप के दौरान टीम का मार्गदर्शन कर उत्साहवर्धन किया।