फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students modified their applications on the last day for admission.

Yamuna Nagar News: दाखिला लेने के लिए अंतिम दिन विद्यार्थियों ने आवेदनों में किया संशोधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Students modified their applications on the last day for admission.
आईटीआई में अंतिम दिन आवेदन संशोधन के लिए लगी विद्या​र्थियाें की भीड़। संवाद
फोटो:- 25 व 26
विज्ञापन

-तीसरे चरण के लिए आवेदन में संशोधन के बाद सात को जारी की जाएगी वरीयता सूची

-पोर्टल पर तीसरे चरण के लिए दिखाई गई 730 खाली सीटें, 574 पर हो चुके हैं दाखिले

-अंतिम दिन आईटीआई में दिखी विद्यार्थियों की भीड़, नोडल आईटीआई में ज्यादा रूझान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के तीसरे चरण के लिए आवेदन संशोधन का बुधवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम तिथि होने के कारण जिले की नोडल आईटीआई सहित विभिन्न संस्थानों में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थी अपनी पसंद के ट्रेड व संस्थान में बदलाव करवाने के लिए पूरे दिन पहुंचते रहे।प्रवेश प्रक्रिया के तहत तीसरे चरण के लिए शाम पांच बजे तक संस्थानों में और इसके बाद रात 11 बजकर 59 मिनट तक निजी स्तर पर आवेदन संशोधन जारी रहा है। अब संशोधन पूरा होने के बाद सात अगस्त को वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी।
जिले की नोडल आईटीआई के पोर्टल पर तीसरे चरण के लिए 730 सीटें रिक्त दिखाई गई हैं। वहीं, अब तक 574 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। तीसरे चरण में खाली 730 में से सीटें जारी की जाएंगी। हालांकि अभी नोडल आईटीआई की सभी सीटें दाखिला प्रक्रिया में शामिल नहीं की गई हैं। इस बार पोर्टल पर नोडल आईटीआई में कुल 1,304 सीटें दिखाई गई हैं, जबकि संस्थान में कुल 1,348 अभी 44 सीटें दाखिला प्रक्रिया से बाहर रखी गई हैं। चूंकि इस बार डीजीटी (प्रशिक्षण महानिदेशक) की ओर से इन सीटों की मैपिंग की जा रही है। मैपिंग पूरी न होने के कारण यह सीटें प्रक्रिया में शामिल नहीं है। यह कार्य पूरा होने के बाद इन्हें भी प्रक्रिया के दौरान आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
ऑनलाइन का प्रक्रिया का अंतिम दिन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से इस बार दाखिला प्रक्रिया के कुल चार ऑनलाइन चरण चलाए जाएंगे। तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत सात अगस्त को तीसरी वरीयता सूची जारी कर विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 11 अगस्त तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर दाखिले दिए जाएंगे। वहीं, विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का एक दिन अतिरिक्त दिया गया है। विद्यार्थी 12 अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। फीस जमा होने के बाद ही दाखिला पक्का होगा, अन्यथा विद्यार्थी का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त को दाखिला प्रक्रिया का अंतिम व ऑनलाइन चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन:
विभाग की ओर से रिक्त सीटें पोर्टल पर प्रदर्शित की गई हैं। तीसरी सूची में कुल सीटें कम दिखाई गई हैं, जो डीजीटी की मैपिंग के कारण रोकी गई हैं। मैपिंग के बाद सभी सीटें प्रक्रिया में शामिल कर दी जाएंगी। तीसरे चरण की वरीयता सूची
भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।
---------

आईटीआई में अंतिम दिन आवेदन संशोधन के लिए लगी विद्यार्थियाें की भीड़। संवाद

आईटीआई में अंतिम दिन आवेदन संशोधन के लिए लगी विद्यार्थियाें की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed