फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students made a splash in the annual festival

Yamuna Nagar News: वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने मचाई धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Students made a splash in the annual festival
प्रोफेसर कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह अमृतम हुआ। इस दौरान वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से इस साल को विदाई देते हुए नए साल का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यातिथि रहे। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा विशिष्ट अतिथि रहे। दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत डीएवी संस्था के गर्व गान से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था चेयरमैन विजय कपूर ने की। यहां पर उन्होंने विधायक घनश्याम दास की जीवन यात्रा के बारे बताया। उन्होंने कहा कि संस्था संस्थापक जेएन कपूर जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे। उन्होंने गरीबी व अशिक्षा के समय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। वहीं मुफ्त शिक्षा प्रदान कर साक्षरता दर को 25 प्रतिशत से निरंतर बढ़ाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यूएसए आर्य समाज ऑस्टिन प्रधान एवं नई दिल्ली डीएवी कॉलेज प्रबंधक कमेटी सदस्य प्रो. स्वर्ण महेंद्रू ने नारी शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यमुुनानगर को अब्दुल्लापुर के नाम से जाना जाता था। उस समय डीएवी गर्ल्स कॉलेज का भवन निर्माण चल रहा था और वे अपनी बुआ के साथ लालटेन लेकर निरीक्षण करने आती थीं। इसका उद्देश्य नारी शिक्षा को बढ़ावा देना था। इस गर्ल्स कॉलेज में पढ़कर महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए यूएसए तक जाकर उन्होंने धनराशि एकत्रित की। जिसकी बदौलत डीएवी डेंटल कॉलेज और फिजियोथैरेपी का देश में नाम है। प्राचार्य वीके काशिव ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

यहां मुख्यातिथि घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि बच्चों की पहली शिक्षा घर से शुरू होती है। इसलिए विद्यालय के साथ अभिभावकों की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने लोगों से अपनी आय का ढाई प्रतिशत जरूरतमंद पर खर्च करने का अनुरोध किया। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी के बच्चों का फैशन शो और तीसरी के बच्चों की बाल श्रम प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। धरती, आकाश, जल, वायु, अग्नि पंचतत्वों की प्रस्तुति ने दर्शकों को हैरान कर दिया। स्वामी दयानंद की ओजस्वी प्रस्तुति ने जहां समाज में शिक्षाओं की स्मृति करवाई। वहीं दूसरी ओर देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुति ने दर्शकों में एक ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम में नर्सरी से 12वीं के विद्यार्थियों एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं 10वीं व 12वीं की कक्षाओं को शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया। वाइस चेयरमैन की एमसी शर्मा की अगुवाई में विद्यालय की पत्रिका संस्मरण का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed