फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students demonstrated their patriotism through activities

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने गतिविधियों से दिखाया राष्ट्रप्रेम

Wed, 19 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated their patriotism through activities
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में प्रदर्शनी का अवलोकन करते एनसीसी अ​धिकारी व अन्य। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से हिंदू गर्ल्स कॉलेज में हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लेकर राष्ट्रप्रेम दिखाया।
कार्यक्रम कॉलेज की एनसीसी अधिकारी कैप्टन निधि सैनी के नेतृत्व में किया गया। अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा रैली, तिरंगा व वंदे मातरम प्रदर्शनी, राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी, देशभक्ति कविता पाठ इत्यादि कार्यक्रम करवाए गए। लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रयासों, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना की सराहना की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता संग्राम और वंदे मातरम के राष्ट्रीय महत्व संबंधित विषयों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में 32 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त तिरंगे के साथ सेल्फी गतिविधि से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व गौरव की भावना दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्ति पर आधारित कविता पाठ में 14 एनसीसी कैडेट अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी ने कैडेट को अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या मोनिका खुराना ने कार्यक्रम की आवश्यकता व महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed