{"_id":"6a46b005d47fdf474b0a8283","slug":"students-conveyed-a-message-of-cleanliness-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158817-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने भाग लिया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
रैली हिंदू गर्ल्स कॉलेज से निकाली रैली को प्राचार्या प्रो. मोनिका खुराना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मटका चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस कॉलेज पहुंची। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधी नारे लगाकर लोगों को घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह करने करने की अपील की।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम उपयोग करने के लिए जागरूक किया। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने विद्यार्थियों को मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण तभी संभव है, जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर सक्रिय भागीदारी निभाए।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से स्वच्छता का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. मीनू, डॉ. पिंकी, डॉ. स्वाति, डॉ. अंकिता, पूजा, कंसोलिडेशन सुपरवाइजर शुभम, कॉलेज स्टाफ, सोशल इंटर्नशिप के विद्यार्थी तथा नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम मौजूद रही।