{"_id":"66d7b0db0af2c111aa0906d7","slug":"students-blocked-the-nagal-bus-stand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-124783-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने नागल बस अड्डे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने नागल बस अड्डे पर लगाया जाम
Wed, 04 Sep 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। यमुनानगर से जठलाना व गुमथला रोड पर हरियाणा रोडवेज की बसें समय पर न आने से परेशान विद्यार्थियों ने नागल गांव के बस अड्डे पर सड़क जाम कर दी। जाम लगाने मेंविद्यार्थियों के साथ क्षेत्रवासी भी शामिल हुए। सूचना पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझा कर जाम खुलवाया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएग।
विद्यार्थी वंशिका ,साहिब, तनु, निशा, संजना, शिवानी, ईशा, मनीषा, आसमा, पायल, नुसरत, संगीता, भावना, काजल, मोनिका, नेहा, वर्षा, मनीषा, अंजलि व साहिबा ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के लिए यमुनानगर जाना होता है। जठलाना, गुमथला रूट पर चल रही हरियाणा रोडवेज की बसें निर्धारित समय पर बस स्टॉप पर नहीं पहुंचती। रूट पर बसों की संख्या भी कम है। नाममात्र बसों में भी भीड़ अधिक रहती है।
इससे स्कूल-कॉलेज में समय पर नहीं पहुंच पाते। लंबे समय से समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जीएम रोडवेज से रूट पर दो बसें और लगाने की मांग की, जिनका समय सुबह आठ बजे और यमुनानगर से आने का समय दोपहर दो बजे निर्धारित करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद क्षेत्रवासी धर्मेंद्र बरसान, दानम सिंह नागल, शाहरुख नाहरपुर, अमन नागल, सतीश पंडित, कर्मचंद उन्हेड़ी व शैंटी राणा ने कहा कि वह विद्यार्थियों के साथ हैं। उसकी समस्या दूर कराने के लिए हम पूरा साथ देंगे। इस संबंध में जीएम रोडवेज संजय रावल का कहना है कि इस बारे में जो भी नियमानुसार कार्रवाई बनेगी, वह अमल में लाई जाएगी।