फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student injured in bike collision, gets stitches on head

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से छात्र घायल, सिर में आए टांके

Fri, 28 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student injured in bike collision, gets stitches on head
यमुनानगर। जगाधरी के निजी स्कूल के बाहर छुट्टी के बाद घर लौट रहे कक्षा चौथी के छात्र को स्कूल की सीनियर विंग के 11वीं कक्षा के छात्र ने बाइक से टक्कर मार दी। इससे छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना वीरवार दोपहर के समय हुई। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चे की हालत गंभीर बताई गई। उसके सिर में टांके आए हैं।
विज्ञापन

स्कूल की जूनियर विंग में चौथी कक्षा का छात्र न्यू जैन नगर निवासी राजवीर छुट्टी के वक्त ऑटो से घर लौट रहा था। स्कूल के बाहर ऑटो में बैठने से पहले वह दुकान से सामान लेने उतरा। इसी दौरान वहां से स्कूल की सीनियर विंग के 11वीं कक्षा का छात्र बाइक पर आ रहा था। उसके साथ बाइक पर दो अन्य छात्र भी थे। बाइक सवार छात्र ने सामने जा रहे राजवीर में टक्कर मार दी। इससे राजवीर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार तीनों छात्र भी नीचे गिर गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल राजवीर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे सिर में टांके आए। पुलिस को कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed