फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Street dug up for a month and a half; mud adds to the woes

Yamuna Nagar News: डेढ़ माह से उखड़ी पड़ी गली, कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

Sun, 12 Jul 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Street dug up for a month and a half; mud adds to the woes
विष्णु गार्डन में उखाड़ी गई गली में बारिश से हुआ कीचड़। ​शिकायतकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। उप जिला नागरिक अस्पताल के सामने स्थित विष्णु गार्डन की गली नंबर-14 में पिछले डेढ़ माह से निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गली में कीचड़ और जलभराव होने से हालात और खराब हो गए हैं।
लोगों का कहना है कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि वाहन भी दूसरी जगह खड़े करने पड़ रहे हैं। नगर निगम की ओर से करीब डेढ़ महीने पहले गली के निर्माण के लिए खोदाई कराई गई थी, लेकिन इसके बाद काम लगभग ठप पड़ा हुआ है। लगातार बारिश के चलते उखड़ी हुई गली दलदल में तब्दील हो गई है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में हो रही देरी का खामियाजा उन्हें रोजाना भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गली में बनी सीवरेज लाइन का पानी भी अब वापस आने लगा है, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। कीचड़ के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्गों को अस्पताल व अन्य जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। कई बार फिसलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली नंबर-14 निवासी डॉ. राजेश गढ़िया, लज्जाराम एंथोलिया, पवन कुमार, विष्णु गोयल, लांबा, चांदना, नवीन बंसल और जसविंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है। यदि गली खोदी गई थी तो समयबद्ध तरीके से निर्माण भी पूरा होना चाहिए था। अधूरी गली के कारण पूरे क्षेत्र के लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।
गली में एक स्कूल भी है, जहां छोटे-छोटे बच्चे प्रतिदिन आते-जाते हैं। ऐसे में कीचड़ और गड्ढों के कारण किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।

गली उखाड़ते समय लोगों के सीवरेज व पानी के कनेक्शन टूट गए थे। लोगों ने अपने कनेक्शन ही देरी से करवाए। बारिश के कारण गली का निर्माण नहीं हो सका। बारिश रुकते ही काम शुरू हो जाएगा। - अरुण गुप्ता, पार्षद, वार्ड दो।

विष्णु गार्डन में उखाड़ी गई गली में बारिश से हुआ कीचड़। शिकायतकर्ता

विष्णु गार्डन में उखाड़ी गई गली में बारिश से हुआ कीचड़। शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed