फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   street, breacker,war, parshad

गली में स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुए झगड़े में पार्षद के भाई की मौत

Tue, 14 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Tue, 14 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
street, breacker,war, parshad
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की रूप नगर कॉलोनी में सड़क में स्पीड ब्रेकर बनाने का विरोध कर रहे तीन लोगों ने नगर निगम पार्षद के भाई के साथ झगड़ा कर दिया। झगड़े में हुई धक्का मुक्की में पार्षद के भाई सड़क पर गिर गए। सड़क पर नीचे गिरने से उनकी नाक पर चोट लग गई। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाते ही थाना शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जगाधरी की रूप नगर कालोनी निवासी एवं नगर निगम के वार्ड नंबर एक के पार्षद रामस्वरूप ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नगर निगम द्वारा कालोनी की गलियों में स्पीड ब्रेकर लगवाए जा रहे हैं ताकि गलियों से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहन ब्रेक लगाकर चले और हादसों पर कंट्रोल हो। सोमवार को रूप नगर कालोनी में ही खुल्लर किरयाना स्टोर के नजदीक सड़क में स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे थे। वे अपने भाई रामकिशन के साथ मौके पर थे। इसी दौरान वहां पर कालोनी के ही तीन लोग आए। आते ही तीनों ने उसके भाई रामकिशन से कहा कि वे कालोनी में ब्रेकर लगाने का काम बंद कर दे। इस पर उन्होंने कहा कि ये स्पीड ब्रेकर नगर निगम की तरफ से लगाए जा रहे हैं। ये उनका निजी काम तो है नहीं, इससे सभी को लाभ होगा। तभी तीनों लोग तैश में आ गए और उसके भाई को गालियां देने लगे। उनके द्वारा विरोध करने पर आरोपी उनसे बहस करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। पार्षद रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने व वहां मौजूद राजीव शर्मा ने रामकिशन को आरोपियों से छुड़ाने की कोशिश की। तीनों ने धक्का देकर रामकिशन को सड़क पर नीचे गिरा दिया। मुंह के बल नीचे गिरने से उसकी नाक पर चोट लगी। रामकिशन को जख्मी हालत में छोड़ कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रामस्वरूप ने बताया कि वह राजीव शर्मा की मदद से रामकिशन को निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पार्षद ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शहर जगाधरी एसएचओ सुनील कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने रूप नगर कॉलोनी निवासी अवतार सिंह तारी, रामकुमार धीमान व श्याम सुंदर पुरी निवासी प्रदीप मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
सरकार हमारी तो हमारी मर्जी से लगेंगे ब्रेकर :
पार्षद रामस्वरूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीनों आरोपी खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे थे। आरोपी भाजपा के एक बड़े नेता का नाम लेकर उन्हें धमका रहे थे। पार्षद ने कहा कि आरोपियों ने उनसे कहा कि यह काम बंद करवा दो। सरकार हमारी है, हमारी मर्जी से लगेंगे ब्रेकर। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा ब्रेकर बनाए जा रहे है। जिस पर वे तैश में आ गए और उनके साथ झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेयर सहित कई पार्षद पहुंचे मौके पर, बोले, भविष्य में न हो ऐसी गलती :
रूप नगर कॉलोनी में नगर निगम द्वारा स्पीड ब्रेकर का काम करवाते हुए हुई पार्षद के भाई की मौत की सूचना पर नगर निगम मेयर सरोज बाला, पार्षद मौजी सेठी सहित कई पार्षद मौके पर पहुंच गए। मेयर व अन्य पार्षदों ने वार्ड नंबर एक के पार्षद रामस्वरूप के भाई की मौत पर शोक व्यक्त किया। पार्षदों ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी मांग की।

वर्जन
रूप नगर कॉलोनी में धक्का देने से सड़क पर गिरकर हुई पार्षद के भाई की मौत के बाद पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पार्षद रामस्वरूप की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed