फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stray cattle were caught and taken to Gaushala

Yamuna Nagar News: लावारिस गोवंशों को पकड़कर पहुंचाया गोशाला

Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle were caught and taken to Gaushala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में लावारिस घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने फिर अभियान शुरू किया है। निगम की टीम ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों से नौ गोवंशों को पकड़ गोशाला पहुंचाया। जब तक शहर लावारिस गोवंशों से मुक्त नहीं होता, तब तक निगम का यह अभियान जारी रहेगा।
शहरवासियों से अपील है कि यदि उनके आसपास कहीं भी कोई लावारिस गोवंश घूमता है तो उसकी फोटो लोकेशन या पते समेत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजें। फोटो मिलने के बाद नगर निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई कर लावारिस गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर लावारिस गोवंशों को गोशाला में पुनर्वास देने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। कुछ माह पहले निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर लावारिस गोवंशों को पकड़ गोशाला पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर से यह अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को सीएसआई सुनील के नेतृत्व में बनी टीम ने जोन दो में औद्योगिक क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों से लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यहां आधा दर्जन लावारिस पशुओं को पकड़ा। निगम कर्मियों ने रस्सियों के माध्यम घेरा डालकर पशुओं को पकड़ा। उन्हें निगम के वाहन में चढ़ाया गया।
इसके बाद उन्हें श्री गौशाला कमेटी मटका चौक जगाधरी व दामला गोशाला में पहुंचाया। इसी तरह जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह की टीम ने अंबाला रोड समेत कई स्थानों से लावारिस पशुओं को पकड़ गोशाला पहुंचाया। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर लावारिस पशुओं को पकड़ने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही शहर में घूमने वाले सभी लावारिस पशुओं को पकड़ा जाएगा।
शहरवासियों से अपील है कि यदि उनके आसपास कहीं भी कोई लावारिस गोवंश घूमता है तो उसकी फोटो खींचकर लोकेशन या पते समेत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजें।

फोटो मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर जाकर लावारिस गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी शहरवासी गोवंशों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें खुले में न छोड़े। यदि उन्हें गोवंश को छोड़ने है तो अपनी नजदीक गोशाला में इन्हें छोड़कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed