फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stolen bike recovered from canal

Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक नहर से बरामद

Wed, 08 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike recovered from canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक सप्ताह पहले गांधीनगर क्षेत्र से चोरी हुई बाइक पश्चिमी यमुना नहर से बरामद की गई है। पुलिस ने हमीदा हेड के पास से बाइक को नहर से निकला है। इसके बाद पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर, चोरी के बाद बाइक को नहर में क्यों फेंका गया, कहीं बाइक का किसी अन्य वारदात में तो प्रयोग नहीं हुआ सहित अन्य तमाम बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों से मंगलवार दोपहर को सूचना मिली की हमीदा नेड के पास यमुना नहर में एक बाइक दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही हमीदा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंसी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाइक को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

प्लेटिना बाइक के नंबर के आधार पर उसकी जांच की गई। जांच में पता चला कि बाइक 31 दिसंबर की रात को गांधीनगर थाना यमुनानगर क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसका मुकदमा भी गांधी नहर थाने में दर्ज है। बाइक नहर से मिलने पर कई सवाल भी पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को नहर में क्यों फेंका गया। बाइक को किसी घटना में तो प्रयोग नहीं किया गया। इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच अधिकारी जसवंत सैनी ने बताया कि बाइक को बरामद कर गांधी नगर थाने को भी इसकी सूचना दी गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed