{"_id":"61db365980ac5226b80e9bfb","slug":"stolen-bike-on-bail-including-country-made-pistols-and-bikes-yamuna-nagar-news-knl95536015","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आकर चुराई बाइक, देसी कट्टे व बाइक समेत काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर आकर चुराई बाइक, देसी कट्टे व बाइक समेत काबू
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अवैध हथियार व चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी के चार मामले दर्ज है। वह जेल से जमानत पर आया था और बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि सेक्टर 18 टाउन पार्क पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।
इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल राणा की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पूछताछ में जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव फिरोजाबाद निवासी इनाम उर्फ जींन के नाम से हुई। आरोपी हाल में पुराना हमीदा में किराए के मकान में रहता था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जब पूछताछ की गई तो उसने एक चोरी की बाइक का भी खुलासा किया। उसने बताया कि गत 31 दिसंबर 2021 को उसने थाना शहर एरिया से बाइक चोरी की थी। यह बाइक आरोपी के कमरे से बरामद की गई। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी चोरी के चार मामले दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर आया हुआ था।