{"_id":"6a5bc309638f2994ba0bee45","slug":"sticks-and-clubs-were-used-in-a-clash-between-two-groups-over-a-land-dispute-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159791-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्ष के बीच चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्ष के बीच चले लाठी-डंडे
Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर में प्लॉट के विवाद में एक दूसरे का विरोध करते लोग। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष का आरोप है कि दुकान से सटे उनके प्लॉट पर उनका सामान और पाइप रखे हुए थे तथा भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जहां से स्थगन आदेश प्राप्त है। आरोप है कि दूसरा पक्ष बड़ी संख्या में लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, पाइप हटाकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई।
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित प्लॉट उनके भाई के नाम दर्ज है तथा उसके रजिस्ट्री और नक्शे सहित सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उनका कहना है कि वे प्लॉट की नींव भरने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और पत्थरबाजी तथा मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके कई साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
उनका यह भी दावा है कि पहले न्यायालय से लिया गया स्थगन आदेश वापस लिया जा चुका है और वर्तमान में भूमि पर कोई स्टे प्रभावी नहीं है। थाना प्रतापनगर एसएचओ रोहताश का कहना है कि जमीन विवाद में झगड़े की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया गया। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। दोनों ही अपनी रजिस्टरी दिखा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।