{"_id":"69f3a2ec878bf24f2f06aeb4","slug":"spirituality-is-the-path-to-freedom-from-mental-stress-kalindi-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155284-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यात्म मानसिक तनाव से मुक्ति का मार्ग : कालिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यात्म मानसिक तनाव से मुक्ति का मार्ग : कालिंदी
Fri, 01 May 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 01 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन के दौरान जयकारे लगातीं महिला श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक कालिंदी भारती ने समाज में तेजी से बढ़ रही मानसिक तनाव की समस्या पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक और सुविधाओं से भरपूर है, लेकिन इसके बावजूद मनुष्य पहले से अधिक अशांत और तनावग्रस्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में मानसिक तनाव और चिंताएं एक अदृश्य महामारी का रूप ले चुकी हैं, जो व्यक्ति की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता को धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में हर आठवां व्यक्ति किसी न किसी मानसिक विकार से जूझ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत में करीब 15 प्रतिशत लोग मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता महसूस करते हैं। उनके अनुसार मानसिक तनाव, अवसाद और निरंतर चिंता अब केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि वैश्विक सामाजिक संकट बन चुकी है। चिकित्सा विज्ञान भी यह मानता है कि अधिकांश शारीरिक बीमारियां जैसे उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मधुमेह का संबंध मानसिक तनाव से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि तनाव का मुख्य कारण केवल बाहरी परिस्थितियां नहीं, बल्कि आंतरिक असंतुलन है। जब आधुनिक चिकित्सा इस आंतरिक शून्यता को दूर करने में असफल रहती है, तब अध्यात्म ही एक प्रभावी उपाय के रूप में सामने आता है। उन्होंने आगे कहा कि अध्यात्म वह शक्ति है, जो मनुष्य के अनियंत्रित विचारों और भविष्य की चिंता को समाप्त कर सकता है।
कथा के दौरान उन्होंने होली के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए कहा कि सच्ची होली परमात्मा को समर्पण में है। यह तभी संभव है जब जीवन में पूर्ण गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त हो। परमात्मा के प्रकाश स्वरूप का अनुभव होने पर ही सच्चा प्रेम उत्पन्न होता है और भक्ति की शुरुआत होती है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सुरेश गुप्ता, चांद राम और अशोक चावला ने परिवार सहित पूजन किया। कथा का समापन प्रभु की आरती के साथ हुआ।