फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Speeding and carelessness took the lives of six

तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर, पांच हादसों में छह लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Speeding and carelessness took the lives of six
तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते अलग अलग पांच स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। बड़ा हादसा बिलासपुर साढौरा मार्ग पर गांव फतेहगढ़ तुंबी के नजदीक हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने दूसरी दिशा में आकर दो बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर
विज्ञापन

कुराली निवासी कश्मीरी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह अपने गांव के ही हंसराज के साथ निजी कार्य से बिलासपुर गया था। वहां से काम समाप्त कर रात साढ़े आठ बजे घर जा रहा था। उनके आगे आगे दो बाइकों पर दो-दो युवक सवार होकर साढौरा की तरफ जा रहे थे। एक बाइक पर उनके गांव का नरेंद्र कुमार व उसका साथी बिहार के सीतामढ़ी निवासी मोहन कुमार सवार था। जो कि फतेहगढ़ तुंबी स्थित फैक्टरी में काम पर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर अर्पित व आर्यन नाम के दो युवक सवार थे। जब वे सढौरा बिलासपुर रोड पर फतेहगढ़ तुंबी व जज पैकर्स कुराली से थोडा आगे पहुंचे तो साढौरा की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनके आगे चल रही दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक को साइड में कर रोक लिया। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक कुछ देर मौके पर रुका, इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से चारों घायलों को जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां मोहन कुमार व नरेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि घायल अर्पित व आर्यन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते गलत दिशा में जाकर दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारी। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के खेड़ा मौहल्ला निवासी पंकुश खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीडब्ल्यूडी में सरकारी ठेकेदार है। काठगढ़ निवासी ओम प्रकाश (34) उसके पास बतौर मुंशी कार्य करता था व काठगढ़ निवासी राजेश कुमार मजदूरी का कार्य करता है। उसने सरकारी अस्पताल रणजीतपुर के निर्माण का काम लिया हुआ है। रविवार शाम को उसका मुंशी व राजेश बाइक पर सवार होकर अस्पताल के निर्माण का कार्य देखने रणजीतपुर जा रहे थे। जब वे बिलासपुर रणजीतपुर मार्ग पर सरकारी स्कूल अहड़वाला के पास पहुंचे तो उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की दाहिनी तरफ की लाइट बंद थी। टक्कर लगते ही उसका मुंशी व मजदूर सड़क पर नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर में लाया गया। जहां डॉक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित किया। घायल राजेश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
सिविल अस्पताल में दवाई लेने पैदल आ रहे बीएसएनएल से सेवानिवृत बलवंत सिंह (84) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसा रेलवे रोड पर वरयाम अस्पताल के सामने हुआ। घायल हुए बुजर्ग को सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिवार उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे मंदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता बलवंत सिंह की सिविल अस्पताल से दवाई चल रही है। सोमवार को उसके पिता दवाई लेने के लिए पैदल पैदल अस्पताल आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांसरा निवासी शंभू साहनी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ककड़ प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ ही उसके बिहार के मुतिहारी जिले के गांव मधुबनी घाट निवासी उमेश राय भी नौकरी करता था। रविवार रात करीब दस बजे वे दोनों खाना खाकर घूमने के लिए निकले थे। जब वे पुराना सहारनपुर रोड पर पैदल पैदल पांसरा से खजूरी मोड की तरफ जा रहे थे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसके साथ उमेश राय को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

मॉडल टाउन निवासी विनोद बाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा का लड़का सतीश बाली थर्मल कॉलोनी में रहता था। वह दीनबंधू चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। 18 अगस्त की शाम को वह बाइक पर निजी काम से रतनपुरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। उन्होंने तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed