{"_id":"699df5afcaa9946c530384c8","slug":"soni-of-ba-second-year-became-the-best-player-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151913-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बीए द्वितीय वर्ष की सोनी बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बीए द्वितीय वर्ष की सोनी बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Wed, 25 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षिकाएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में 41वां वार्षिक खेल उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट खिलाड़ी चुना गया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान पत्नी रमा सिंगला मुख्यातिथि रहीं। कार्यक्रम प्राचार्या मोनिका खुराना के नेतृत्व में संपन्न हुआ, संयोजिका निधि सैनी, मीनू शर्मा और संगीता ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। खेल उत्सव के दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़, शॉटपुट, लंबी कूद, मनोरंजक दौड़, ब्रिक रेस, रस्साकशी और तीन टांग दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्राचार्या खुराना ने कहा कि खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं और यह युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल आपसी मेल-मिलाप और सहनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
मुख्यातिथि रमा सिंगला ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।