{"_id":"6a514c965d62bcafab035cbf","slug":"som-and-pathrala-rivers-in-spate-water-enters-villages-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159269-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोम और पथराला उफान पर, गांवों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोम और पथराला उफान पर, गांवों में घुसा पानी
Sat, 11 Jul 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से फसलों में हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में सोम और पथराला नदियां उफान पर हैं। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर कोट, चुहड़पुर मंगल सिंह, मोहिद्दीनपुर, टिब्बी सहित आसपास के कई गांवों में पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले क्षेत्रों में तेजी से पानी फैल रहा है। कई खेत तालाब का रूप ले चुके हैं। तेज बहाव के कारण ग्रामीण संपर्क मार्ग और कुछ सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। किसानों को फसलों के नुकसान के साथ आर्थिक क्षति की आशंका सताने लगी है। गांवों में दहशत का माहौल है और लोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। संबंधित विभागों की टीमें लगातार स्थिति का जायजा ले रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा जलभराव वाले मार्गों का उपयोग नहीं करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रखा गया है।