फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   So far, 3,770 students have filled their choice of trade in ITI

Yamuna Nagar News: आईटीआई में अब तक 3,770 विद्यार्थियों ने भरी पसंद की ट्रेड

Tue, 07 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
So far, 3,770 students have filled their choice of trade in ITI
आईटीआई में पसंद की ट्रेड भरने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इस चरण में 15 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी पसंद की ट्रेड भर सकेंगे। नोडल आईटीआई में अब तक 3,370 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की ट्रेड भरी है।
नोडल आईटीआई में सोमवार को सुबह विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। दोपहर को बारिश के बाद इसमें कमी देखने को मिली। तीसरे दिन सोमवार को कुल 1,508 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को सबसे ज्यादा 1,970 आवेदन हुए थे। तीसरे दिन भी इलेक्ट्रीशियन ड्यूल विद्यार्थियों की प्राथमिकता में शामिल रही। इसमें सबसे ज्यादा 537 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

सबसे कम प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल में मात्र नौ आवेदन हुए हैं। इसके अलावा जियो इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट ट्रेड को 11 ने अपनी पसंद बनाया है। वहीं, कोपा भी विद्यार्थियों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ट्रेड में दूसरे स्थान पर है। नोडल आईटीआई में कुल 1,348 इसमें कुल 32 ट्रेड करवाई जा रही हैं, जिसकी कुल 61 यूनिट संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल आईटीआई की सभी 32 ट्रेड में आवेदन हुए हैं। एक दर्जन ट्रेड में आवेदन 100 से 500 तक हो चुके हैं। हालांकि इस बार डीजीटी की ओर से आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले विद्यार्थी आवेदन के साथ ही अपनी ट्रेड पसंद भरते थे। परंतु नए नियमों के अनुसार अब विद्यार्थियों को पहले पंजीकरण करवाना पड़ा था।
पंजीकरण के बाद अब ट्रेड भरी जा रही है। नए नियमों से विद्यार्थियों, अभिभावकों व संस्थान स्टाफ सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि इसमें अतिरिक्त समय लग रहा है। विद्यार्थियों व अभिभावकों को दोबारा संस्थान में आना पड़ रहा है। पहले यह कार्य एक ही बार में किया जाता था।
आवेदन व ट्रेड फीलिंग साथ होने से समय कम लगता था और सीधे कट ऑफ लिस्ट जारी होती थी। परंतु इस बार कट ऑफ लिस्ट ट्रेड भरने के बाद जारी की जाएगी। वहीं, विभाग की ओर से अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है।

आईटीआई में ट्रेड भरने की प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। अभी तक 3,770 विद्यार्थी अपनी पसंद भर चुके हैं। ट्रेड भरने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। कट ऑफ का शेड्यूल अभी आना है। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed