{"_id":"65b97a8345b52a60900efcf6","slug":"smuggler-supplying-meat-in-car-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-113153-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार में मांस सप्लाई करता तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार में मांस सप्लाई करता तस्कर गिरफ्तार
Wed, 31 Jan 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रतिबंधित मांस सप्लाई करते एक तस्कर को थाना शहर जगाधरी पुलिस ने गोरक्षकों की मदद से त्रिकोणी चौक छछरौली रोड जगाधरी पर नाकाबंदी कर काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान चुन्ना भट्टी निवासी राशिद के तौर पर हुई है। आरोपी सफेद रंग की ऑल्टो कार से नागलपट्टी से जगाधरी की तरफ आ रहा था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से पॉलिथीन की 35 थैलियों में भरा मांस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार थाने में ले आई। पूछताछ में आरोपी राशिद ने बताया कि वह ये मांस खंड प्रतापनगर के गांव नागलपट्टी के कासिम से लेकर आया था। ऐसे में पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गोरक्षक भटौली गांव निवासी सचिन व दुसानी के धर्मेंद्र ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को सूचना दी की राशिद व कासिम दोनों मिलकर काफी दिनों से प्रतिबंधित पशु काटने का कार्य करते हैं। ऐसे में राशिद अपनी ऑल्टो मांस लेकर जगाधरी की तरफ आ रहा है। इसके बाद टीम ने त्रिकोणी चौक छछरौली रोड जगाधरी पर बेरिकेट्स लगाकर नाकाबंदी कर दी। लगभग 15-20 मिनट के बाद छछरौली की तरफ से एक ऑल्टो कार आती हुई पुलिस को दिखाई दी। बैरीकेड लगाकर लगाकर रोका गया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ की तब उसने अपनी पहचान राशिद के तौर पर बताई। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कंडक्टर वाली सीट पर कट्टा बंद मिला। जब उसे खोलकर देखा तो उसमें पॉलिथीन की 35 थैलियों में मांस भरा हुआ था। वजन करने पर 70 किलोग्राम निकला। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछा तब उसने आरोपी राशिद ने इसे प्रतिबंधित बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी राशिद ने बताया कि उसने और उसके साथी कासिम ने उसी के गांव नागलपट्टी के पास पहले पशु को काटा, उसके बाद वह पॉलिथीन में मांस को भरकर सप्लाई करने के लिए जगाधरी की तरफ आ रहा था। वह इसे 150 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बेचते हैं।
आरोपी को प्रतिबंधित मांस के साथ तुरंत काबू कर लिया गया। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में संलिप्त अन्य जो लोग जुड़े हैं किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। - इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।