{"_id":"630fc6e7b289bd32f077f0b4","slug":"six-thousand-mobile-and-english-liquor-looted-by-attacking-the-captain-with-rods-and-sticks-yamuna-nagar-news-knl1196519144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारिंदे पर रॉड और डंडों से हमला कर छह हजार, मोबाइल और अंग्रेजी शराब लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारिंदे पर रॉड और डंडों से हमला कर छह हजार, मोबाइल और अंग्रेजी शराब लूटी
विज्ञापन
रॉड से हमला, रुपये मोबाइल और शराब लूटी
-चार बदमाशों ने पहले ठेके का रॉड व डंडों से तोड़ा दरवाजा, फिर कारिंदे से मारपीट कर की लूटपाट
-पुलिस ने चार अज्ञात युवकों पर किया लूट का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वती नगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव पिंजौरा (महेश्वरी) स्थित शराब ठेके पर चार बदमाशों ने कारिंदे पर रॉड और डंडों से हमला कर छह हजार की नकदी, मोबाइल और 18 अंग्रेजी शराब की बोतलें लूट ली। कारिंदे द्वारा ठेके का दरवाजा न खोलने पर पहले बदमाशों ने सरिये और डंडों से दरवाजा तोड़कर खोला। इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
शराब ठेकेदार ने घायल कारिंदे को अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में चार अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के फैजाबाद के गांव उसरू अमौदा निवासी ने शिव कुमार यादव ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिंजौरा स्थित शराब ठेके में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। यह ठेका मुसिम्बल निवासी प्रदीप कुमार ठेकेदार के पास है। रोज की तरह मंगलवार रात को वह ठेके के अंदर सोया हुआ था। रात करीब एक-डेढ़ बजे ठेके के बाहर बाइकों की आवाज सुनकर वह जाग गया। इसके बाद कुछ लोगों ने ठेके का दरवाजा खटखटाया। बदमाशों के हाथों में सरिये व डंडे थे जिन्हें देख दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद बदमाशों ने सरिये और ईंटों से दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही चार बदमाश अंदर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। दो बदमाशों ने उसके सिर में डंडों से वार किया, जबकि दो ने लातों से पीटा। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों ने ठेके के गल्ले व कमीज की जेब से तीन-तीन हजार रुपये निकाल लिए।
शिव कुमार यादव ने बताया कि बदमाशों ने ठेके से 18 बोतल अंग्रेजी शराब व उसका मोबाइल लूट लिया। शराब में 10 बोतल रॉयल स्टॉग, दो बोतल ऑल सीजन, चार बोतल मैकडोल, दो बोतल आईबी बदमाश ले गए। उसने इसकी सूचना ठेकेदार प्रदीप को दी। जिसके बाद ठेकेदार मौके पर आया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई दल सिंह का कहना है कि मामले में चार अज्ञात युवकों पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।