फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six arrested in animal smuggling

पशु तस्करी में छह गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 18 Jul 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Six arrested in animal smuggling
वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जायी जा रही भैंसों को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया। पुलिस ने यह कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बुड़िया पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर बोलेरो में भैंसों को वध के लिए यूपी ले जा रहे हैं।

सूचना के मुताबिक उन्होंने परवालों मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान वहां से गुजर रही बोलेरो को रोककर पुलिस ने जांच की तो उसमें दो भैंसें और एक कटड़ा भरा पाया।

पुलिस ने बोलेरो में सवार चंद्रकुमार और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने भी पांसरा फाटक के पास देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया। इस दौरान मवेशियों से भरी बोलेरो और टाटा ऐस वहां पहुंची।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर उसमें से सात भैंसें व एक कटड़ा मुक्त करवाया।

इस दौरान पुलिस ने वाहन सवार जलालाबाद यूपी निवासी शमशाद, चांदमियां, जंगशेर व शहजाद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed