फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SIM not found, 1.5 thousand tablets made showpiece

Yamuna Nagar News: नहीं मिले सिम, डेढ़ हजार टैबलेट बने शोपीस

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
SIM not found, 1.5 thousand tablets made showpiece
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आधा सत्र खत्म हो चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक नौवीं से 12वीं के सभी विद्यार्थियों को सिम नहीं दिलवा पाया है। जिले के सैकड़ों विद्यार्थी अभी ई-अधिगम योजना से अछूते हैं। दूसरी तरफ ई-अधिगम बनने वाले अध्यापकों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। जबकि विद्यार्थी इससे अछूते हैं और सिम न होने के कारण उनके टैबलेट डिब्बा बनकर रह गए हैं। वहीं अभी भी इन विद्यार्थियों को सिम मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। एक तरफ इसमें जहां विभाग की ढिलाई है, वहीं दूसरी तरफ सर्विस प्रोवाइडर की सर्विस भी लचर है।
इस दौरान जिले के करीब 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को सिम नहीं मिल पाया है। वहीं जल्द ही स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में इन विद्यार्थियों का सिलेबस तक पूरा नहीं हो पाया है। पहले इन विद्यार्थियों को मई के अंत तक सिम दिलवाने की योजना थी, लेकिन यह खटाई में पड़ गई। जिस कारण यह विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन अवकाश में चलाई गई समर चैलेंज हीरो प्रतियोगिता से बाहर हो गए। वहीं ऑनलाइन पढ़ाई करने का टारगेट भी पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह तक सिम दिलवाने की रणनीति बनाई, लेकिन यह भी पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ऐसे में यह विद्यार्थी ऑनलाइन स्टडी कॉन्सेप्ट से सीधे तौर पर बाहर हो चुके हैं। इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलने वाला काम जानने के लिए दूसरे विद्यार्थियों की सहायता लेनी पड़ रही है। वहीं विभाग के अनुसार अभी इसमें कुछ दिन और लग सकते हैं। बता दें कि जिले के नौवीं से 12वीं में कुल 22152 विद्यार्थी हैं। इन सभी विद्यार्थियों को विभाग की ओर से सिम व टैबलेट उपलब्ध करवाए जाने हैं। विभाग की ओर से टैबलेट उपलब्ध करवा दिए गए हैं, लेकिन करीब 1500 विद्यार्थियों को सिम नहीं दिलवाया पाया है। योजना के अनुसार यह सिम विद्यार्थियों के नाम पर ही जारी की जानी है, जिसके लिए अभी तक औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाईफाई से चला रहे टैबलेट
सभी विद्यार्थियों को सिम न मिल पाने के कारण अब विभाग ने उनके टैबलेट वाईफाई से जोड़ने का विकल्प निकाला है। इसके लिए इन विद्यार्थियों को स्कूल के वाईफाई का पासवर्ड दिया गया है। परंतु विद्यार्थी इसका प्रयोग केवल स्कूल में ही कर पाते हैं, लेकिन घर जाकर इस पर काम नहीं कर पाते हैं। जिस कारण विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों को भी परेशानी हो रही है। यह विकल्प भी केवल उन स्कूलों में है जहां वाईफाई की सुविधा है। जबकि अन्य स्कूलों में यह विद्यार्थी ई-अधिगम योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

ई-अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट व सिम उपलब्ध करवाए गए हैं। जिले के कई विद्यार्थियों को अभी तक सिम नहीं मिल पाई है। करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को सिम उपलब्ध करवा दी गई है। शेष की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी को सिम मुहैया करवा दी जाएगी। इसके लिए वंचित विद्यार्थियों को स्कूल का वाईफाई दिया जा रहा है।

कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed