फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sikhs roared in protest against the film Emergency

Yamuna Nagar News: इमरजेंसी फिल्म के विरोध में गरजे सिख

Wed, 04 Sep 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Sikhs roared in protest against the film Emergency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सांसद एवं अभिनेत्री कंंगना रनौत अभिनीत हिंदी फिल्म इमरजेंसी का सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले सड़क पर विरोध शुरू हो गया है। फिल्म रिलीज न करने की मांग को लेकर मंगलवार को सिख समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कंगना रनौत व फिल्म का पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के लिए समुदाय के लोग जगाधरी अनाज मंडी में जमा हुए थे। यहां पर सिख मान्यताओं के विशेषज्ञ, ज्ञानी व समुदाय के नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। इसके लिए अनाज मंडी में टेंट लगाया गया था। यहां से प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे। प इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहा। बाद में लघु सचिवालय के गेट के आगे बैठ गए और पाठ करने लगे।
विज्ञापन

समुदाय के लोग फिल्म रिलीज न करने की मांग लेकर डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। डीसी की अनुमति पर एसडीएम ने ज्ञापन लिया। अनुमति मिलने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग हटा दी और प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने दिया। फिल्म के विरोध में प्रदेश के सभी जिलों में समुदाय की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, राज्यपाल, सेंसर बोर्ड अध्यक्ष और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समुदाय की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि यह फिल्म रिलीज होती है, तो इससे सामाजिक सौहार्द खराब होगा। ऐसे में सामुदायिक द्वेष उत्पन्न होगा। जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वहीं समुदाय ने सिनेमा घर संचालकों से भी फिल्म न चलाने की मांग की है। इस फिल्म का एसजीपीसी भी विरोध कर चुकी है। इस दौरान हर्षदीप सिंह चहल, वरुणदीप सिंह मैहल्लावली, नरवीर सिंह संधू, जसबीर सिंह, कमलदीप सिंह मिल्कसुखी, चमकौर सिंह, हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, रतन सिंह सहित काफी संख्या में सिख उपस्थित रही।

फिल्म रिलीज हुई करेंगे आंदोलन
हैप्पी सिंह मिल्कसुखी, गुरदीप सिंह, सुखविंद्र सिंह मंडेबर, परमजीत सिंह बब्बू, हरप्रीत सिंह बतरा ने कहा कि अभिनेत्री एवं बीजेपी सांसद कंगना रनौत सिख समुदाय व किसानों के प्रति शुरुआत से नफरती बयान देती आ रही हैं। इसे लेकर देश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं। कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी की निर्माता व अदाकारा हैं। फिल्म की कहानी कंगना रनौत ने लिखी है। इस फिल्म में कई दृश्य विवादास्पद हैं, जिसे दिखाए जाने से देशभर में शांतिभंग होगी और भाईचारा बिगड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि समाज के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली इस फिल्म के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज न की जाए। यदि ऐसा किया जाता है तो सिख समुदाय सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed