फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shrimad Bhagwat Geeta is a very generous book: Gyananand

श्रीमद्भागवत गीता बहुत उदार ग्रंथ : ज्ञानानंद

Sun, 07 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Geeta is a very generous book: Gyananand
सत्संग करते स्वामी ज्ञानानंद महाराज। प्रवक्ता - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति जगाधरी-यमुना नगर की और से शनिवार को जगाधरी के कान्हा उपवन में चार दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता बहुत उदार ग्रंथ है।
उन्होंने कहा कि यह एक छोटा सा ग्रंथ 18 अध्याय 700 श्लोक संजोए हुए है। जो किसी को छोटा या बड़ा दिखाने की बात नहीं करता बहुत गहरा, बहुत उदार ग्रंथ है। विश्व के अनेक चिंतकों ने इस ग्रंथ को खुले मन से स्वीकारा है। भादो मास की अलग ही पहचान है, क्योंकि गणपति उत्सव का आयोजन महाराष्ट्र से आरंभ होकर आज विदेशों में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

राधा अष्टमी भी इसी मास की शोभा बढ़ा रहे हैं। यही भगवान वामन भी इसी भादो मास में आते हैं। इन्हीं समस्त परंपराओं के साथ भारत जगत गुरु बन रहा है। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, अरुण गर्ग, कुलदीप गर्ग, समिति प्रधान संदीप बंसल, संरक्षक जतिंद्र गुप्ता, अनिल छाबड़ा, जतिंद्र गांधी ने स्वामी ज्ञानानंद को पुष्प माला अर्पित की। इस अवसर पर प्रदीप मित्तल, नीरज, नीरू, भारत भूषण बंसल, राकेश गर्ग, केवल कृष्ण सैनी, भानू प्रताप सिंह, केवल कृष्ण सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed