फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shri Krishna Kripa Seva Samiti gave ration to 250 needy families

कृष्ण कृपा सेवा समिति ने 250 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Kripa Seva Samiti gave ration to 250 needy families
जरूरतमंदों को राशन वितरित करते समिति सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से कृष्ण सेवा समिति के सदस्यों ने गौरी शंकर मंदिर जगाधरी के प्रांगण में 250 जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क मासिक राशन वितरित किया। समिति सदस्यों ने कोविड-19 की हिदायतों के मद्देनजर नियमों की पालना की। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और एसडीएम दर्शन कुमार ने समिति के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत वर्ष ही नहीं बल्कि प्रगतिशील देश भी अछूते नहीं रहे। जहां सरकार अपनी अर्थव्यवस्था दांव पर लगा प्रयासरत है, वहीं नगर की धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं भी धर्म कर्म करती हुई दीन दुखियों और असहाय लोगों की मदद कर रही है। मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मचारी दिन रात अपनी सेवाएं देकर मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। समिति प्रधान भारत भूषण और जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि समिति नगर वासियों के सहयोग से पिछले 18 वर्षों से परिवारों को राशन वितरण करने का काम कर रही हैं। इसके साथ-साथ समय-समय पर धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित कर रही है। बच्चों को अपने माता-पिता, गुरुजनों और मानवता के लिए उत्साहित करती है। इस अवसर पर विनीत पुनैनी, नरेश अग्रवाल, अनिल छाबड़ा, संजीव नागपाल, केवल कृष्ण सैनी, युवान, गौतम छाबड़ा, योगेश, विजय मदान, कपिल मखीजा, नवरूप विक्की, प्रेम गर्ग, नरेश छाबड़ा, प्रदीप मित्तल ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग कर कर धर्म लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed