फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Showcasing talent in competitions, Yamunanagar

प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Showcasing talent in competitions, Yamunanagar
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्टॉफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से दो दिवसीय टेक फेस्ट रिबुट कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कीरब 250 छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल व कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. रचना सोनी ने की। डॉ. रचना सोनी ने बताया कि इस दौरान क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशिन इंटेलीजेंस, वेब सर्विसेज, डिजिटल एंपावरमेंट, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंसिज, कोविड-19 में आईओटी का योगदान विषय पर प्रतियोगिताएं करवाई गई। विज्ञान प्रदर्शनी में कंप्यूटर साइंस, रसायन, भौतिकी, मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में बायो साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कौशिक, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनित, मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष शालिनी छाबड़ा व गणित विभाग की प्रो. संगीता गोयल शामिल रहीं।
विज्ञापन

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीसीए अंतिम वर्ष की श्रुति ने पहला स्थान पाया। किंजल ने दूसरा और बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम वर्ष की रमनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बीसीए द्वितीय वर्ष की प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी में बीसीए द्वितीय वर्ष की ईशा व वंशिता की टीम प्रथम रही। बीएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की प्रियंका व खुशवंत की टीम ने दूसरा और बीसीए अंतिम वर्ष की महक व रिया की टीम ने तीसरा स्थान पाया। कौशल सुधार में बीएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की प्रियंका ने पहला, बीसीए अंतिम वर्ष की महक सैनी ने दूसरा तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की शिखा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की आक्षी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पीपीटी में बीसीए प्रथम वर्ष की अंशिका व रूपाली तथा बी.कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम वर्ष की सिमरन को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार दिया गया। बीएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की राधिका व खुशवंत कौर ने दूसरा और बीसीए अंतिम वर्ष की महक सैनी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम वर्ष की दीया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed