{"_id":"6a7b75a1dbf7c03edd022818","slug":"shoppers-throng-the-market-after-the-kanwar-yatra-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-161093-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा के बाद बाजार में उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा के बाद बाजार में उमड़े खरीदार
Wed, 12 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुराने रादौर रोड पर सामान लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सावन की शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के बाद अब भंडारों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके चलते शहर के बाजारों में भंडारों से जुड़े सामान की मांग बढ़ गई है। मंदिर कमेटियों के सदस्य दूध, लस्सी, किराना सामान, फल, सब्जियां और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए थोक और परचून की दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक है। पुराने रादौर रोड स्थित थोक दुकानों पर मंगलवार को पिछले दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ दिखाई दी। आसपास के गांवों में बने शिव मंदिरों की कमेटियों के सदस्य भी भंडारे के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार जलाभिषेक तक कांवड़ यात्रा के चलते शहर के लोगों की आवाजाही और खरीदारी प्रभावित रही।
बड़ी संख्या में लोग कांवड़ियों की सेवा और धार्मिक आयोजनों में व्यस्त रहे, जिससे बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले कारोबार कम रहा। दुकानदारों ने बताया कि अब जलाभिषेक के बाद जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। इससे दूध, लस्सी, आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले, घी, तेल, डिस्पोजेबल सामान और पूजन सामग्री की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
मंदिर कमेटियां बड़ी मात्रा में सामान खरीद रही हैं। कई कमेटियों ने भंडारे के लिए सामान की बुकिंग और खरीदारी पहले ही शुरू कर दी है। पुराने रादौर रोड के दुकानदार विवेक अग्रवाल, महेंद्र मित्तल, संजय हरजाई, सोनी, मुकेश कश्यप, नवीन अग्रवाल और विक्की अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में मंदी का माहौल था। कांवड़ यात्रा के दौरान लोग सामान्य खरीदारी के लिए कम निकल रहे थे। अब भंडारों के कारण थोक दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।