फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeepers kept goods on footpaths, passersby are getting upset, Yamunanagar

फुटपाथों पर दुकानदारों ने रखा सामान, राहगीर हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers kept goods on footpaths, passersby are getting upset, Yamunanagar
रेलवे रोड पर कुछ इस तरह से होता है अतिक्रमण। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अतिक्रमण की समस्या से ट्विन सिटी को छुटकारा नहीं मिल पाया। मौजूदा समय में फुटपाथ पर सामान और सड़कों पर वाहन जैसे हालात बने हैं। अतिक्रमण का हाल यह है कि चौपहिया व दोपहिया वाहन लेकर तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
फुटपाथ पूरी तरह से दुुकानें बन गई हैं। इसके बाद नगर निगम अधिकारी पूरी तरह से खामोश हैं। अतिक्रमण होने के चलते सड़कें संकरी होती जा रही। शहर की तकरीबन सभी सड़कों का यही हाल है। ट्विन सिटी में बने फुटपाथों पर दुकानदारों सामान रख कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में पार्किंग के लिए जगह नहीं बची है। लोगों को मजबूरी में अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा अनेक निजी अस्पताल, शिक्षण संस्थान और अन्य संस्थानों के बाहर भी वाहन खड़े होने से न तो फुटपाथ बचता है और न ही सड़क किनारे चलने का स्थान। फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान रखे होने और बची हुए सड़क किनारे वाहनों खड़े होने से राहगीरों के चलने के लिए कोई स्थान नहीं बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण
शहर के खेड़ा बाजार, रादौर रोड बाजार, मीराबाई बाजार, रादौर-कुरुक्षेत्र मार्ग, रेलवे रोड, जगाधरी वर्कशाप रोड, गोविंदपुरी रोड, पुराना नेशनल हाइवे, जगाधरी में बर्तन बाजार, खेडा मार्केट में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। यमुनानगर के खेड़ा बाजार से वाहन सहित तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल है। वहीं रादौर रोड बाजार में सभी थोक विक्रेता हैं। दूरदराज से दुकानदार यहां सामान खरीदने के लिए आते हैं। फुटपाथ पर सामान होने के कारण सड़क पर ही वाहन खड़े रहते हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियां व अन्य बड़े वाहनों के कारण यहां अक्सर जाम लगता है।

दीपावली और छठ पूजा के कारण कर्मचारी अन्य कामोें में व्यस्त थे। इसके बाद कमालमोचन मेले की तैयारियों में कर्मचारियों को लगा दिया गया। कपालमोचन मेले के समापन होने के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। सुरेंद्र चोपड़ा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed