फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shooter Rajan was killed by firing two bullets into the head.

Yamuna Nagar News: सिर में दो गोलियां मारकर की थी शूटर राजन की हत्या

Wed, 31 Jan 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Shooter Rajan was killed by firing two bullets into the head.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन के सिर में दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को जलाया गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद इसका खुलासा हुआ है। हत्या के बाद जलाने में किस केमिकल का इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच के लिए चमड़ी के सैंपल लैब भेजे गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे तक तीन डाक्टरों के पैनल संग फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. जैनेश ने मृतक राजन के शव का पोस्टमार्टम किया। एक्स-रे रिपोर्ट में उसके सिर में दो गोलियां मारने के निशान मिले। दोनों गोलियां सिर पर मारी गई। पोस्टमार्टम जांच में सामने आया कि राजन की मौत सिर में चोट लगने अर्थात गोलियां लगने से हुई हैं। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर जलाया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को पिता महेंद्र व अन्य परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन की रविवार रात गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। उसका शव सदर थाना क्षेत्र के गुलाबगढ़ गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे जली हुई हालत में पड़ा मिला था। उसके हाथ पैर बांधे हुए थे। मृतक राजन के पिता महेंद्र व मौसी के बेटे सरस्वती नगर निवासी प्रिंस ने उसकी शिनाख्त की थी। वारदात के बाद फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिता महेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा 27 साल का राजन पीवीसी का काम करता था। करीब एक साल से बिना बताए घर से कहीं चला गया था। इस दौरान उससे उनकी फोन पर भी कभी बात नहीं हुई और न ही वह कभी घर आया। सोमवार को उन्हें पता चला कि बेटे की यमुनानगर के गुलाबगढ़ के पास नहर किनारे लाश जली हालत में पड़ी है। उन्होंने मौके पर जाकर चेहरे से शव की शिनाख्त की। सदर पुलिस ने पुलिस की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

बंबीहा गैंग ने फिर की पोस्ट- साढ़े भाइयों को नुकसान पहुंचाने वाले बाकी भी रहें तैयार
उधर, देवेंद्र बंबीहा गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक और पोस्ट डालकर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी गई है। इसमें उन्होंने लिखा कि गोलियों से भून लाश जलाई, लॉरेंस के दुश्मन की कहानी इंडिया से अरमेनिया तक। हां जी बाकी वी तैयारी खिच लओ, जिना-जिना दा साडे भरावा दे नुकसान च हाथ ए। वहीं घटना के बाद हत्यारों का पता लगाने के लिए सीआईए, सदर थाना समेत पुलिस की कई टीम लगी हैं, लेकिन मंगलवार देर शाम तक हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पाया।

मृतक राजन के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में पहले से अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर जिस अकाउंट से हत्या करने की बात कही जा रही है। उसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही मामले में हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed