रोटरी क्लब की ओर से रविवार को हॉकी के जादूगर भारत रत्न मेजर ध्यान सिंह के जन्मदिवस पर नगर पालिका के निर्माणाधीन स्टेडियम ग्राउंड में लड़के व लड़कियों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि रोटरी क्लब प्रधान डॉ. एससी सैनी व अन्य सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। ब्राइट फ्यूचर डिफेंस एकेडमी के कोच अमित चौहान (आर्मी ट्रेनर) की देखरेख में आयोजित हुई लड़कों की 100 मीटर दौड़ में शिवा पालेवाला प्रथम, हर्ष रादौरी दूसरे व शिवम पालेवाला तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में शिवा पालेवाला प्रथम, हर्ष रादौरी दूसरे व शिवम पालेवाला तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में सौरभ पालेवाला प्रथम, लविश रादौर दूसरे व लखविंदर करतारपुर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में अंजलि पालेवाला प्रथम, सलोनी पालेवाला दूसरे व मधू छोटाबांस तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में जागृति माधूबांस प्रथम, ज्योति पालेवाला दूसरे व दृष्टि रादौर तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को मुख्यातिथि रोटरी क्लब प्रधान डॉ. एससी सैनी ने मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. एससी सैनी व कोच अमित चौहान ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के खेल में भारत को तीन बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था। उनके शानदार प्रदर्शन से हॉकी के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में चमका। इस अवसर पर प्रधान डॉ. एससी सैनी, कोच अमित चौहान, राजीव शर्मा, कर्मवीर सिंह, पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, विशू बंचल, मोहनलाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।